{"_id":"6140e46c8ebc3e3dce5681f4","slug":"four-and-a-half-lakh-goods-blown-from-home-ambedkar-nagar-news-lko5955746164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उड़ाया साढ़े चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से उड़ाया साढ़े चार लाख का माल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत औलियापुर गांव में चोरों ने रात में छत के रास्ते घर में घुसकर दो लाख रुपये समेत लगभग साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटे बॉक्स व अटैची मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
औलियापुर गांव निवासी भगवती प्रसाद द्विवेदी पुत्र रामदेव द्विवेदी अपनी पुत्री के इलाज के लिए उसे लेकर लखनऊ गए हुए थे। घर में उनकी बहू व छोटी पुत्री ही मौजूद थी। मंगलवार को सुबह जब उनकी बहू की आंख खुली और घर के अंदर की तरफ गईं, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। कमरे का दरवाजा खुला था। बॉक्स व अटैची नदारद थी, जबकि अलमारी का ताला टूटा व सामान बिखरा हुआ था। कुछ लोगोें ने आसपास तलाश शुरू की, तो घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ बाक्स व अटैची पड़े मिले। इस बीच जानकारी होते ही भगवती प्रसाद भी लखनऊ से घर पहुंच गए।
पीड़ित के अनुसार पुत्री के ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये घर में रखे थे। चोर दो लाख रुपये व लगभग ढाई लाख के आभूषण समेट ले गए। तहरीर में उन्होंने अपने एक पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे उनका भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते संबंधित पड़ोसी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।