फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Foundation stone for one crore projects

एक करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for one crore projects
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक परिसर में शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 9 ब्लॉक मुख्यालयों पर शनिवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में पात्रों को लाभान्वित भी किया गया। कटेहरी ब्लॉक में जहां श्रवण क्षेत्र पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की परियोजना तो अकबरपुर ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग की 49.92 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया गया। सभी ब्लॉकों में सरकार की उपलब्धियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक परिसर में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने चार वर्ष में प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में चलायी गईं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की 49.92 लाख रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, एसडीएम मुईनुल इस्लाम, बीडीओ अनुराग सिंह, सुधांशू त्रिपाठी व पवन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड परिसर में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। श्रवण क्षेत्र धाम के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी की ओर से 50 लाख रुपये अवमुक्त किए जाने की जानकारी दी। शिलान्यास सहकारिता विभाग अयोध्या के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने किया। उन्होंने नागरिकों को प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हितों को लेकर चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एसडीएम भीटी भूमिका यादव ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में बीडीओ एके पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया और सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डॉ. राजेश सिंह ने भी लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

विद्युतनगर क्षेत्र में एसडीएम अभिषेक पाठक की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन व पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजू देवी ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed