{"_id":"58e7cfda4f1c1b4a3e5b9511","slug":"former-mla-accused-of-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलए समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलए समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर के पूर्व विधायक व तीन अन्य पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना लगभग तीन माह पुरानी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र आलापुर निवासिनी महिला के अनुसार उसका भूमि संबंधी विवाद सैदपुर रसीदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से चल रहा है।
विज्ञापन
वह सपा का कार्यकर्ता है। इस कारण उस समय के विधायक भीमप्रसाद सोनकर उसकी तरफ से लगातार दबाव डाल रहे थे। इसी मामले में 1 दिसंबर 2016 को उसे व उसके पति को विवाद के निपटारे के लिए विपक्षी के एक घर पर बुलाया गया। वहां बाद में विधायक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके बाद सुलह के लिए स्टांप पेपर लेने उनके पति को बाहर भेज दिया और इसके बाद तत्कालीन विधायक भीमप्रसाद समेत तीन अन्य सूर्यदेव, रामबचन व विजय बहादुर ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
उनके पति ने वहां से लौटकर उसे अस्त-व्यस्त दशा में देखा तो थाने जाकर शिकायत की लेकिन तत्कालीन विधायक का नाम आने के चलते केस नहीं दर्ज किया गया। अब इस मामले में महिला ने मुख्यमंत्री व एसपी को पत्र देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
पूर्व विधायक भीमप्रसाद सोनकर ने इस मामले को साजिश व मनगढ़ंत बताया है। उधर, एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला का पत्र प्राप्त हुआ है। वास्तविकता की जांच के लिए सीओ आलापुर को संदर्भित किया गया है।