फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former major murder accused surrendered

Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रमुख हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 18 Apr 2023 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Former major murder accused surrendered
अंबेडकरनगर। विकास खंड भीटी के पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह हत्याकांड में शामिल चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रणविजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस की कार्रवाई के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। काफी अरसे से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह पुलिस पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में भीटी के पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना क्षेत्र महरुआ के नसेड़ी गांव निवासी रणविजय सिंह के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2019 में जमानत के बाद से वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने कई बार नोटिस दिया और पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की बढ़ती सक्रियता से घबराए आरोपी ने मंगलवार को अपर जनपद न्यायालय के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed