{"_id":"65e36100a9f0bce9d3049f51","slug":"former-ias-amarendra-becomes-finance-commission-chairman-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111743-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: झारखंड में वित्त आयोग अध्यक्ष बने पूर्व आईएएस अमरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: झारखंड में वित्त आयोग अध्यक्ष बने पूर्व आईएएस अमरेंद्र
Sat, 02 Mar 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के अन्नापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह को झारखंड प्रांत का वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव में लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अनीता कमल, त्रिवेणीराम व जयराम विमल, अयोध्या के भाजपा जिला प्रभारी डॉ. त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकत्री डॉ. पूनम राय, डॉ. एसके राय, दशरथ यादव, अमरेंद्र कांत सिंह ने कहा कि अमरेंद्र प्रताप सिंह की इस सफलता से समूचे जिले का मान बढ़ा है। वर्ष 1991 बैच के आईएएस अमरेंद्र की पहचान एक कर्तव्य निष्ठ व ईमानदार अधिकारी के रूप में रही।
झारखंड सरकार द्वारा उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने से जिले का मान बढ़ा है। वक्ताओं ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर आईएएस बने और अब झारखंड में वित्त आयोग का अध्यक्ष बनकर उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। (संवाद)