फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former block chief Ajay Pratap and three others convicted in Ambedkar Nagar Mansharam murder case

AmbedkarNagar: मंशाराम की हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप समेत तीन दोषी, 24 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

Sat, 21 Feb 2026 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 03:40 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में मंशाराम की हत्या मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप सिंह समेत तीन लोग दोषी गए। दोषियों को जेल भेज दिया गया है। 24 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Former block chief Ajay Pratap and three others convicted in Ambedkar Nagar Mansharam murder case
पूर्व ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में महरुआ इलाके में हुई मंशाराम की हत्या में एडीजे प्रथम कोर्ट ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही समेत तीन को दोषी पाया है। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सजा पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की है। इस मामले में एक आरोपी को दोषमुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किशनागरपुर गांव निवासी चंद्रावती ने महरुआ पुलिस को 24 मार्च 2016 को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि 23 मार्च 2016 को उनके घर सुबह करीब 8.00 बजे गांव के मुलायम यादव व अजय कुमार आए थे। 
विज्ञापन


यह लोग उनके भतीजे मंशाराम को अपने साथ महरुआ स्थित पान की दुकान पर चलने की बात कहकर ले गए थे। दोपहर 12 बजे तक मंशाराम घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। महरुआ चौराहे पर पता चला कि तीनों लोग लोकनाथपुर एक दावत में शामिल होने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि लोकनाथपुर पहुंचने पर भी तीनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच कुछ लोगों से पता चला कि लोकनाथपुर गांव में गोली चली है। 24 मार्च की सुबह महरुआ इलाके में भेवापार माइनर नहर के पास मंशाराम का शव मिला। पेट में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed