फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Form canceled from BJP, Awadhesh will fight from Nishad Party

भाजपा से पर्चा निरस्त, निषाद पार्टी से लड़ेेंगे अवधेश

Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Form canceled from BJP, Awadhesh will fight from Nishad Party
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के पर्चों की जांच में सोमवार को कटेहरी से चुनाव लड़ रहे अवधेश द्विवेदी का भाजपा से दाखिल किया गया नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने निषाद पार्टी की तरफ से जो दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किए थे, वह जांच में सही मिले हैं। ऐसे में वे निषाद पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उधर, सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब सभी सीटों पर कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब 16 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी हो जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय तक भाजपा व निषाद पार्टी के दावेदारों के बीच कटेहरी का टिकट हासिल करने को लेकर खींचातानी चली थी। अंतिम दौर में यह तय हो गया था कि कटेहरी की सीट निषाद पार्टी के खाते में जा रही है। टिकट के लिए पिछले चुनाव के निषाद पार्टी प्रत्याशी अजय सिंह सिपाही के अलावा आजमगढ़ निवासी बिल्डर आरपी सिंह ने पूरी ताकत लगा दी थी। हालांकि भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी ने बाजी मारते हुए निषाद पार्टी के कोटे से टिकट हासिल कर लिया था। अवधेश ने वर्ष 2017 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन करने वाले दलों के इक्का-दुक्का प्रत्याशियों को भाजपा का चुनाव चिह्न मिल गया था, भले ही उन्होंने गठबंधन कोटे से चुनाव लड़ा था। इसी बीच इस बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता अवधेश ने इस चुनाव में निषाद पार्टी के कोटे से टिकट हासिल करने के बाद नामांकन करते समय एक सेट पर्चा भाजपा की तरफ से दाखिल किया, जबकि दो सेट पर्चे निषाद पार्टी की तरफ से जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुई जांच में पाया गया कि अवधेश द्विवेदी को भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए अधिकार पत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में उन्हें भाजपा का प्रत्याशी नहीं माना जा सकता। इस आधार पर उनका एक पर्चा खारिज कर दिया गया। निषाद पार्टी की तरफ से दाखिल उनके दो पर्चे वैध पाए गए हैं। अब उन्हें निषाद पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ना होगा।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के बाद सोमवार को राष्ट्रीय समाज दल के श्रीराम, सर्वजन आवाज पार्टी के संदीप, राष्ट्र जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के राजेश, बहुजन मुक्ति पार्टी की चमेला देवी, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार, सुभाषवादी पार्टी के मोहम्मद अतीक, निर्दल केशवलाल गुप्त व नीलम वर्मा सहित कुल आठ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र त्रुटिपूर्ण होने के चलते खारिज कर दिया गया। कटेहरी विधानसभा सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से दो निर्दल प्रत्याशी दाताराम यादव व अशोक कुमार यादव का पर्चा खारिज हो गया।

टांडा में 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। यहां से पीस पार्टी के प्रत्याशी मुनीर अहमद का पर्चा खारिज हुआ है। आलापुर विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। यहां से कांग्रेस की संगीता व सर्वजन आवाज पार्टी के प्रत्याशी रामसिंगार का पर्चा निरस्त हुआ है। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें निर्दल प्रत्याशी रमजान अहमद व निर्दल प्रत्याशी रामआरत का नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में कुल 61 प्रत्याशी अभी चुनाव मैदान में बचे हैं। फिलहाल अंतिम संख्या 16 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगी। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed