फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food and Logistics Department tops in Aadhaar seeding and mapping

Ambedkar Nagar News: आधार सीडिंग व मैपिंग में खाद्य एवं रसद विभाग अव्वल

Fri, 19 May 2023 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Food and Logistics Department tops in Aadhaar seeding and mapping
अंबेडकरनगर। खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्डधारकों की आधार सीडिंग व एनपीआईसी से मैपिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 4,01,562 राशन कार्ड से जुड़े 18,52,256 यूनिट के सापेक्ष विभाग ने 99.88 प्रतिशत आधार सीडिंग की है। विभाग के शानदार प्रदर्शन पर डीएम अविनाश सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि सभी विभागों को इसी तरह काम करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 65,967 अंत्योदय एवं 3,35,595 पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक हैं। इनमें कुल यूनिट की संख्या 18,52, 256 है। प्रत्येक माह अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम चावल दिया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूं एवं 03 किलोग्राम चावल नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। समय-समय पर ब्लॉक व नगर पालिका कार्यालय के जरिए राशनधारकों का सत्यापन कराया जाता है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिनों कतिपय कारणों से अपात्र होने, मृतक होने एवं शादीशुदा महिलाओं के नाम हटाकर उनके स्थान पर छूटे हुए पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाने एवं यूनिट जोड़े जाने का काम किया गया। विगत तीन माह में सत्यापन के दौरान 926 परिवार अपात्र मिले थे। साथ ही 995 नए पात्र परिवारों का राशनकार्ड बनाया गया। जिले में राशन का लाभ ले रहे 18,52,256 यूनिट की आधार सीडिंग व एनपीआईसी मैपिंग के काम में जिला प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल करने में सफल रहा। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी व कर्मचारियोंं के कार्यों की सराहना की। सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed