फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food

50 हजार की आबादी को नहीं मिल सका पीएम योजना का खाद्यान्न

Mon, 26 Oct 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Food
अंबेडकरनगर। खाद्य एवं विपणन विभाग की लापरवाही का खामियाजा कटेहरी विकास खंड के 26 गांवों की 50 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत अक्तूबर माह में राशनकार्ड धारकों में वितरित होने वाला नि:शुल्क खाद्यान्न अब तक गांवों में नहीं पहुंच सका है। ऐसा इसलिए क्योंकि शाहगंज गोदाम से ही खाद्यान्न जिले में नहीं मंगाया जा सका है। ऐसे में नि:शुल्क खाद्यान्न न मिलने से राशन कार्डधारकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के चलते आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल से नवंबर माह तक सभी प्रकार के राशन कार्डधारकों को प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति राशनकार्ड एक किलो चना व प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 21 से 30 तारीख के बीच खाद्यान्न का वितरण का निर्देश है। खाद्यान्न वितरण को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण लगभग पूर्ण होने को है, लेकिन कटेहरी विकास खंड के धर्मामुबारकपट्टी, सारंगपुर, बजदहा, मूसेपुर गिरंट, घाघूपुर, डोमनेपुर, दरवन, अंगवल समेत 26 गांवों में अब तक नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलापूर्ति विभाग के एक लिपिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाहगंज गोदाम से तिवारीपुर स्थित गोदाम में संबंधित गांव के लिए खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है। बताया कि खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा कटेहरी विकास खंड के 101 गांवों के सापेक्ष 76 गांव का खाद्यान्न मंगाया गया, जबकि 26 गांवों का नहीं मंगाया जा सका है। इसी के चलते वितरण नहीं हो सका है। इससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मा मुबारकपट्टी की फुलना देवी व संगीता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खाद्यान्न न मिलने से उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। खाद्यान्न वितरण कराए जाने की शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। बजदहा की प्रेमादेवी व अंगवल की रहमानी ने कहा कि पड़ोस के गांव में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है, जबकि उनके गांव में अब तक वितरण नहीं हो सका है। इसे लेकर कोटेदार से लेकर जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।

कटेहरी विकास खंड के 26 गांवों का खाद्यान्न अब तक शाहगंज से जिले में नहीं पहुंच सका है। इसके चलते ही कोटेदारों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि शाहगंज से जल्द से जल्द खाद्यान्न मंगाएं।
- सीके पाण्डेय, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed