फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food

मिलावट रोकने को छापा, लिया नमूना

Sat, 10 Aug 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Food
मिल्अंबेडकरनगर। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिल्क केक, दूध, छेना व बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया तो जिला अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों में छापा मारा। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित रमेश की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में मिल्क केक का नमूना लिया।
विज्ञापन

पहितीपुर रोड पर मनीराम की दुकान से दूध का नमूना लिया। टीम जाफरगंज भी पहुंची। यहां अनिल कुमार की मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। मिलावट का संदेह होने पर बर्फी का नमूना लिया। टीम ने मरैला बाजार स्थित शिवकुमार की मिठाई की दुकान से मिल्क केक, जबकि रमेश की दुकान से छेने का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पाण्डेय, गुलाबचंद्र गुप्त, हंसराज प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अखिलेश मौर्य आदि शामिल रहे। अभिहित अधिकारी ने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed