फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Follow the ideals of Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाएं

Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Follow the ideals of Chaudhary Charan Singh
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक में आयोजित किसान मेले में किसानों को सम्मानित करतीं टांडा विधायक सं - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही किसान हितों में किए गए उनके प्रयासों को याद किया। कहा कि कृषि सुधार में किए गए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी लोगों को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामसकल यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हितों में काम किया। पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, पूर्व मंत्री शंखलाल माझी, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, विधायक सुभाष राय, पूर्व मंत्री आबिद रजा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, प्रदेश सचिव रघुनाथ यादव व डॉ. अभिषेक सिंह आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ल व आदित्यनरायण तिवारी आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। जिलाध्यक्ष वासुदेव वर्मा, एबाद आलम, लता मंगेश, रजी आलम, राजकुमार, रामकुमार व राधेश्याम वर्मा आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कटेहरी में सपा के बूथ अध्यक्ष रामजीत यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस पर किसान चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. आशीष पांडेय दीपू ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुवइया आश्रम के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुंवर सिंह ने की। मुख्य अतिथि बीकेयूएस युवा किसान नेता अश्विनी कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा ने किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया।

उधर, किसान दिवस के मौके पर अकबरपुर ब्लॉक परिसर में किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टांडा विधायक संजू देवी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने मेले के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। मेले में अलग-अलग विभागों द्वारा कुल 30 स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में प्रगतिशील 19 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed