{"_id":"60afdb9b8ebc3e29b9092c0c","slug":"follow-the-guidelines-issued-regarding-corona-ambedkar-nagar-news-lko5798494180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका सख्ती से पालन कराया जाए। दूसरे प्रांतों व जनपदों से आने वालों पर पैनी निगाह रखी जाए। न सिर्फ ऐसे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनकी एण्टीजन जांच भी कराई जाए। गुरुवार को नायब तहसीलदार अकबरपुर ने आधा दर्जन गांव में पहुंचकर निगरानी समिति के साथ बैठक कर ये निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को खराब मौसम के बीच अकबरपुर विकास खंड के सोनगांव, बरधाभिउरा, कटरिया समेत आधा दर्जन गांव में पहुंचकर निगरानी समिति के साथ बैठक की। मेडिकल किट का वितरण किए जाने के साथ ही सदस्यों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका सख्ती से पालन कराएं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को पूरी तरह सफल बनाएं। कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से ही कोरोना संक्रमण पर अंकुश लग सकेगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।