फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fog

कोहरे व बादलों के बीच धूप को तरसे लोग, रेंगकर चलते रहे वाहन

Fri, 11 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fog
फोटो 15, अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह इस तरह छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। घने कोहरे, बादलों व सर्द हवाओं के चलते शुक्रवार को भी लोग ठिठुरते रहे। ठंड से शुक्रवार को आमजनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ठंड से बचने के लिए जगह जगह लोग निजी अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे, तो होटलों पर पहुंचकर चाय की चुस्कियां लेने को मजबूर हुए। ठंड का प्रतिकूल प्रभाव बाजारों पर भी पड़ा। खराब मौसम के चलते जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। घने कोहरे व सर्द हवाओं से रात के साथ साथ दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क पर जिंदगी रेंगकर चलने को मजबूर हुई। इसके बाद कोहरा तो छटा, लेकिन बादल छा गए। साथ ही सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे समूचा जनपद ठंड से ठिठुर उठा। हांड़कंपाऊ ठंड से आमजनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों की दिनचर्या पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। खराब मौसम के चलते तहसील, विकास भवन, कलेक्ट्रेट में भी चहल पहल कम रही। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी आमतौर पर सन्नाटा छाया रहा। ऐसे में ज्यादातर समय दुकानदार दुकान के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

उधर कई सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था न किए जाने से ठंड से संघर्ष करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। राहगीरों, दुकानदारों व रिक्शा चालकों को इस बीच निजी अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की गई। शहजादपुर के दुकानदार दीपक कुमार अकबरपुर के शहाब परवेज व नरेंद्र जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ाके की ठंड हो रही है। इसके बावजूद सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed