{"_id":"64e3a89617a7f1f0fc06cd66","slug":"fodder-in-gaushala-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-2002-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोशाला में मवेशियों को नहीं मिल रहा पर्याप्त चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोशाला में मवेशियों को नहीं मिल रहा पर्याप्त चारा
Mon, 21 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खड़हरा गोशाला का निरीक्षण करते डीएम अविनाश सिंह व अन्य।
महरुआ (अंबेडकरनगर)। कटेहरी विकास खंड क्षेत्र की खड़हरा गोशाला में मवेशियों को न तो पर्याप्त चारा मिल रहा और न ही परिसर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस स्थिति देख डीएम ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को खड़हरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गोशाला में कई तरह की लापरवाही दिखी। कर्मचारियों से बातचीत में पता चला कि मवेशियों को दिन में सिर्फ दो बार ही चारा दिया जाता है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि दिन मेंं कम से कम तीन बार मवेशियों को चारा दें। सुबह सात बजे, 11 बजे और शाम छह बजे मवेशियों को चारा खिलाने के निर्देश दिए। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था ठीक करने के साथ परिसर में सफाई रखने, खाली जमीन पर पौधे लगाने की भी हिदायत दी। कहा कि पशुओं की देखरेख में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीएम ने कटेहरी के बीडीओ विकास मौर्य और भीटी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह को गोशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। गोशाला में बीमार पशुओं का नियमित उपचार करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान के मौजूद न रहने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई।
अब तक नहीं मिला बिजली का कनेक्शन
निरीक्षण के दौरान पता चला कि गोशाला में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में बिजली का कनेक्शन करवाने का निर्देश दिया। गोशाला में काम कर रहे श्रमिकों बताया कि उन्हें चार माह से मजदूरी नहीं मिली है। डीएम ने उन्हें जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।