फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   focuse in devlopment work

विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान देते रहें जिपं सदस्य

Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
focuse in devlopment work
अंबेडकरनगर के जिलां पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव व - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में जिपं सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने शासन की प्राथमिकता के आधार पर जनपद के सभी विकास खंडों में जिला पंचायत द्वारा एक कांजी हाउस बनाकर उसका संचालन कराने पर जोर दिया। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा व संरक्षण को कांट्रैक्ट के आधार पर कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि वह विकास कार्यों को लेकर संवेदनशीलता दिखाएं। शासन की मंशानुसार जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता तथा पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीडीओ ने शासन की प्राथमिकता के आधार पर जनपद के सभी विकास खंडों में जिला पंचायत द्वारा एक कांजी हाउस बनाकर संचालित करने के बाबत दिशा-निर्देश दिए। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना स्वीकृति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही कर निर्धारण की स्वीकृति के लिए सदस्यों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने जिपं सदस्यों से विकास कार्यों को लेकर संवेदनशीलता दिखाने की बात कही। कहा कि जो भी विकास कार्य पूर्व में कराए गए हैं तथा जो वर्तमान में चल रहे हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान देना होगा। वक्ताओं ने कहा कि शासन के मंशानुसार विकास कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो इस पर सभी को पूरा फोकस बनाए रखना होगा। जिला पंचायत द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा व संरक्षण को कान्ट्रैक्ट के आधार पर कराने को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, एमएलसी हीरालाल यादव, जलालपुर विधायक सुभाष राय के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व जिपं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में हो रहा भेदभाव : साधू
बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा ने सीडीओ अनूप कुमार और अध्यक्ष सुधीर सिंह से सवाल किया कि विकास कार्य कुछ खास सदस्यों के क्षेत्र में ही क्यों कराया जा रहा है। जबकि कुछ क्षेत्र में विकास कार्य एक दम ठप है। विकास कार्यों में भेदभाव सदन की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed