{"_id":"60fef8598ebc3e5881655fb4","slug":"flouting-social-distancing-ambedkar-nagar-news-lko5886170114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर जिला अस्पताल में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। दो दिन के आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में नागरिक कोरोना टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जहां धज्जियां उड़ीं, वहीं लाइन में लगे कुछ ऐसे नागरिक भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इस पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना की तीसरी संभावित लहर से जंग नहीं जीती जा सकती है।
जिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। दो दिन के आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। कोरोना को फैलने से रोकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी इस दौरान बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। इस बीच सोमवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए नागरिक पहुंचे। सुबह से ही टीका लगवाने के लिए नागरिकों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान टीका लगवाने को लेकर नागरिकों में इतनी अधिक आपाधापी का माहौल था कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की सुध नहीं रही। और तो और लाइन में लगे कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर वहां मौजूद नागरिकों ने कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। रामकेवल, अनुराग व अभिषेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण से जंग नहीं जीती जा सकेगी। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया गया।