फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flood water entered four warehouses

चार गोदामों में घुसा बाढ़ का पानी

Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered four warehouses
अंबेडकरनगर के पेवाड़ा अकबरपुर स्थित मकान में इस तरह से हुआ जलभराव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तमसा नदी में आई बाढ़ के पानी ने अब अकबरपुर नगर के पेवाड़ा मोहल्ले में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक दर्जन से अधिक घरों व दुकानों में जहां बाढ़ का पानी पहुंच गया है, तो वहीं अहिराना से अकबरपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित शालीमार मैरिज हाल के चारो तरफ पानी पहुंच गया है। तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न सिर्फ घरों में पानी घुस गया है, बल्कि पटरी पर खड़ी कार भी बाढ़ के पानी से घिर गई। इसी मार्ग पर स्थित इरशाद खान की प्लास्टिक की थोक दुकान के चार गोदाम पूरी तरह से जलमग्र हो गए हैं। अचानक गोदाम में पानी आने से सामान नहीं हटाया जा सका है। इरशाद के अनुसार यदि इसी प्रकार से बाढ़ का पानी बना रहा, तो लाखों का नुकसान होगा। रेलवे लाइन के किनारे स्थित मजार भी जलमग्र है। स्थानीय रईस, जावेद, इरशाद व नियाज ने कहा कि जिस प्रकार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए अनुमान है कि शनिवार को मार्ग पर पानी आ जाएगा।
विज्ञापन

पानी से होकर कर रहे आवागमन
जौहरडीह मोहल्ले में बाढ़ का पानी घुस जाने व मार्ग पर पानी पहुंच जाने से संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जलस्तर में हुई वृद्धि के बीच बाढ़ का पानी मोहल्ले की गलियों व मार्ग पर बढ़ जाने के बीच नागरिकों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार से लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है, उससे अनुमान है कि गलियों व मार्ग पर बाढ़ का पानी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की मदद को आगे आए बरकत अली
बाढ़ में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली आगे आए हैं। गुरुवार की रात जिला मुख्यालय के इमामबाग मोहल्ला निवासी एक महिला ने बरकत को फोन से जानकारी दी कि उसका घर पूरी तरह से जलमग्र हो चुका है। सुरक्षित स्थान पर जाने का कोई रास्ता नहीं रह गया है। इस पर शुक्रवार सुबह ही बरकत अली अपने साथियों के साथ संबंधित क्षेत्र में पहुंचे और निजी तौर पर नाव की व्यवस्था कर बाढ़ में फंसे परिवार को बाहर निकाला। इसके अलावा भी कई अन्य परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव या अन्य संसाधन की जरूरत होगी तो उसे वे निजी तौर पर मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर और बढ़ गया पानी
शहजादपुर से अकबरपुर जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी शुक्रवार को और बढ़ गया। इस मार्ग पर बने दो पुल में से एक पुल बीते दिनों ही जलमग्र हो गया था, जबकि दूसरे पुल पर पानी पहुंचने को बेताब है। हालांकि इन दोनों पुलों का पहुंच मार्ग पूरी तरह से जलमग्र हो चुका है। शुक्रवार को इस मार्ग पर पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया। ऐसे में इस मार्ग पर आवागमन प्रशासन ने पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।
शहजादपुर में हो रही जाम की भीषण समस्या
तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से तमसा मार्ग, नई सड़क, शहजादपुर अकबरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग पूरी तरह से जलमग्र हो चुके हैं। ऐसे में इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। इसके चलते अब आवागमन के लिए एकमात्र मार्ग शहजादपुर बाजार रह गया है। शहजादपुर चौक पर सब्जी मंडी व मालीपुर रोड से अकबरपुर तक जाने वाले मार्ग का मिलान होता है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का पूर्व की तुलना में कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में अब इस मार्ग पर चार पहिया व दो पहिया वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो देर शाम तक बनी रहती है। इस मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहजादपुर बाजार के अंदर की लगभग 500 मीटर दूरी तय करने में ही एक से डेढ़ घंटा लग जा रहा है। सबसे अधिक समस्या इस मार्ग से होकर गुजरने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। उन्हें घंटों जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ता है।

एसडीएम ने ट्रैक्टर से लिया जायजा
तमसा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच जिला मुख्यालय के आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भर गया है। शुक्रवार को बाढ़ का पानी मिर्जापुर कोडरा, पंचशील कॉलोनी, बौद्ध विहार कॉलोनी में घुस गया। इस बीच बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने शुक्रवार को ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इन नए क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि बाढ़ का पानी बढ़ता है, तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed