फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flood

11 सेमी नीचे पहुंचा पहुंचा पानी, मुश्किलें बरकरार

Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flood
टांडा। दो दिन लगातार चढ़े सरयू के जलस्तर में बुधवार को 11 सेमी की कमी आई, लेकिन माझा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। मंगलवार को जलस्तर खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर पहुंचने से खेतों तक पानी पहुंच गया था, जिससे पशुओं के चारे की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

माझा उलटहवा, माझा आसोपुर, करमपुर बरसावां, अवसानपुर, चिंतौरा, बेेल्दहां, पल्टू का पीर, केवटला समेत माझा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने से माझा उलटहवा, माझा अवसानपुर व माझा आसोपुर में पशुओं के चारे की समस्या हो गई है। बुधवार को जलस्तर में कमी होने लगी। बाढ़ प्रखंड के अवर अभियंता पियूष गौड़ ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे जलस्तर 92.88 सेमी दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान 92.73 सेमी से 15 सेमी ऊपर था।
विज्ञापन

ग्रामीण भगेलू व सुखदेव ने कहा कि पशुओं के चारे की समस्या लगातार बनी हुई है। इसके बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। एसडीएम महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बुधवार को जलस्तर में कमी आई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पशुओं के चारे की समस्या सामने आई तो चारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed