फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flames burned transformer

धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, हड़कंप

Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Flames burned transformer
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज अकबरपुर के निकट स्थापित ट्रांसफार्मर से सोमवार अपराह्न के करीब तेज लपटें निकलने लगीं। इस घटना को देखकर आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई। लोग भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रयास करते दिखे। हालांकि सूचना के बाद उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने के बाद आग नियंत्रित हो सकी।

विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 1000 की आबादी की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। बस स्टेशन क्षेत्र में सोमवार अपराह्न करीब उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां लगा विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर के तार व केबल आदि से इस तरह लपटें उठनी शुरू हुईं कि आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


लोग ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने या फिर विद्युत तार टूटकर गिरने के भय से इधर-उधर भाग कर छिपते नजर आए। काफी देर तक आवागमन भी ठप रहा। उपभोक्ताओं की सूचना पर आपूर्ति ठप हुई तब जाकर आग नियंत्रित की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के राजेश कुमार व प्रदीप आदि ने इसे पावर कार्पोरेशन की लापरवाही का परिणाम बताया। कहा कि कई बार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने व जर्जर होने की सूचना दी गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed