{"_id":"643d832483f974aff60aa049","slug":"five-years-imprisonment-for-attempting-to-rape-a-teenager-ambedkar-nagar-news-c-13-1-188461-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में पांच वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में पांच वर्ष की सजा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास व गुहार पर पहुंची मां की पिटाई करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट ने आरोपी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही उस पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
वर्ष 2016 में एक व्यक्ति ने अहिरौली थाने में किशोरी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व शोर सुनकर पहुंची मां की पिटाई करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि प्रतापपुर चमुर्खा निवासी अमित कुमार 12 मई 2016 को उसके घर में घुस गया। वहां सो रही उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पुत्री की चीख पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह पिटाई कर भाग गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। जमानत पर आरोपी इन दिनों बाहर था। सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आशीष वर्मा ने आरोपी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। (संवाद)