{"_id":"61019a898ebc3e58763c7d81","slug":"five-victims-of-snakebite-including-two-women-ambedkar-nagar-news-lko5889052121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत पांच हुए सर्पदंश का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत पांच हुए सर्पदंश का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रगड़गंज निवासी रजनीश कुमार (45) बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी स्वाति कुमारी (36) बुधवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी रंजीत (52) मंगलवार देर शाम खेत में काम करने के बाद घर लौटते समय उसे सांप ने डस लिया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी तिलकराम (62) बुधवार सुबह खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर निवासी उर्मिला (55) बुधवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। (संवाद)