फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five thousand population will get relief from waterlogging

Ambedkar Nagar News: पांच हजार की आबादी को जलभराव से मिलेगी निजात

Sun, 12 May 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five thousand population will get relief from waterlogging
जलालपुर मेंं निर्माणाधीन नाली। - फोटो : संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका जलालपुर के नगपुर वार्ड को जलभराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले शुरू हुआ काम आगामी कुछ दिनों में पूरा होने वाला है। इससे लगभग पांच हजार की आबादी को जलभराव संकट से आगामी बरसात में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि वार्ड नंबर एक नगपुर की पांच हजार से अधिक आबादी कई वर्ष से जलभराव की समस्या से परेशान थी। बीते दिनों नगर पालिका बोर्ड बैठक में जलालपुर नगपुर मुख्य मार्ग पर 20 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबे नाला निर्माण को मंजूरी दी गई। आचार संहिता लगने के पहले ही निर्माण शुरू हो गया। यह निर्माण अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय जावेद आलम, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार ने बताया कि बरसात में समय में जलभराव से पैदल चलना मुश्किल हो जाता था। नाला निर्माण हो जाने के बाद लोगों को जलभराव से निजात मिल जाएगी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। काम तेजी से पूरा हो यह निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed