फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five thousand cooks will get honorarium soon

पांच हजार रसोइयों को जल्द मिलेगा मानदेय

Sun, 14 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five thousand cooks will get honorarium soon
अंबेडकरनगर। जिले के करीब पांच हजार रसोइयों के लिए खुशखबरी है। शासन ने जिले के रसोइयों का चार माह का रुका मानदेय निर्गत कर दिया है। इसके लिए शासन से 2 करोड़ 97 लाख 90 हजार रुपये की राशि जिले में पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में रसोइयों के खाते में चार माह का मानदेय 6-6 हजार रुपये पहुंच जाएगा। शासन के इस निर्णय से रसोइयों में खुशी का माहौल है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मानदेय भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग का दावा है कि इसी सप्ताह में बीते अक्तूबर से जनवरी तक का मानदेय रसोइयों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 2049 विद्यालयों में 4 हजार 965 रसोइया कार्यरत हैं। इनकी ओर से विद्यालयों में एमडीएम योजना के तहत भोजन बनाया जाता है। शासन की तरफ से इन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। परंतु शासन की तरफ से अक्तूबर से अब तक का भुगतान नहीं किया गया था। इससे करीब 4 माह से मानदेय न मिलने से रसोइयों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रसोइयों ने बीते दिनों शासन-प्रशासन से मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की मांग की थी। इस बीच अब शासन ने रसोइयों के चार माह का मानेदय जिले को भेज दिया है। इसके लिए शासन ने 2 करोड़ 97 लाख 90 हजार रुपये की राशि भेजी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मानदेय भुगतान को लेकर आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में रसोइयों के खाते में 1500 रुपये के हिसाब से चार माह का 6-6 हजार रुपये मानदेय पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

रसोइयों में खुशी की लहर
चार माह से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन मानदेय न मिलने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मानदेय समय से मिल जाता तो उन्हें कई दिक्कतों से निजात मिल जाती। रसोइया राममूरत, शिवकुमार, प्रमिला, सुशीला व रामनिरंजन आदि ने शासन की इस पहल की सराहना की है। कहा कि एक साथ मानदेय मिलने की भी खुशी है। छह हजार रुपये एक साथ मिल जाएंगे तो कुछ काम भी चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान की चल रही प्रक्रिया
शासन से रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए धनराशि आ गई है। भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। कुछ तकनीकी समस्या भुगतान में आ रही है। गड़बड़ी दुरुस्त कराने के लिए पत्राचार किया जा चुका है। समस्या का समाधान होते ही जल्द से जल्द रसोइयों के खाते में मानदेय भेज दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश मौर्य, एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed