{"_id":"62c492a7fcf0e713812e9b6f","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko638306589","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी अरमान (32) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। इसी दौरान पवित्र शिवबाबा के निकट उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी अरुण कुमार (36) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी रेखा देवी (45) सोमवार देर शाम उस समय बाइक से टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी घनश्याम (52) मंगलवार को साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सीताराम (65) बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।