{"_id":"57740bbe4f1c1bd26b79a924","slug":"five-people-injured-in-accidents-including-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के मलेथुआ निवासी विमल (20) पुत्र रामसिंगार बुधवार को बसखारी बाजार के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र के कुढ़ा निवासी अजीत (40) पुत्र पंचम बुधवार सुबह बाइक से पत्नी सरिता (38) को लेकर कहीं जा रहे थे। वे मालीपुर के निकट पहुंचे ही थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के लड़नपुर गांव निवासिनी कलावती (24) पुत्री मिश्रीलाल बुधवार सुबह गांव के निकट बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के मंगुरा निवासी रामलाल (66) पुत्र रामनिहाल बुधवार भोर में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी घायल बाइक सवार ने घटना के समय हेल्मेट नहीं पहना था।