{"_id":"53084c8f562667b87955a6494281a93c","slug":"five-people-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासी विनोद (18) पुत्र वंशल शनिवार शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। वह साइकिल से कहीं जाने के निकला था। गांव के निकट ही सड़क पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के भवनपुर निवासी वित्तन (27) पत्नी नीलेश सड़क पार करते समय गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के ही कोटवा निवासी मनोज (25) पुत्र रामअर्ज रविवार सुबह हवाईपट्टी के निकट साइकिल से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। रास्ते में पीछे से आए एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमेदा गांव निवासी अंकित (60) पुत्र श्यामलाल गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी रणजीत (26) पुत्र बखेड़ू रविवार को एक सवारी वाहन से खजुरी क्रासिंग के निकट गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई है।