{"_id":"682381d0b5c52efce00754dc","slug":"five-people-including-an-old-man-died-in-separate-road-accidents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134589-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत पांच की मौत
Tue, 13 May 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 13 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
देवनरायण
अंबेडकरनगर। अकबरपुर, जैतपुर और अहिरौली में हुए सड़क हादकों में एक वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के घर पर कोहराम मचा है।
अहिरौली के अशरफपुर निवासी वृद्ध देवनरायण (67) वर्ष सोमवार शाम छह बजे घर से 200 मीटर दूर अपने खेत गए थे। शाम सात बजे लौट रहे थे। अकबरपुर गौहनिया संपर्क मार्ग पर स्थित अवधेश यादव बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। इससे उनके सर व शरीर के कई अंगों में चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय कटेहरी के पास उनकी मौत हो गई।
मृतक के पांच बेटे अरुण कुमार, अवधेश कुमार दीपक कुमार राहुल कुमार और अनंत प्रकाश हैं। पत्नी छाया देवी को पति की मौत की खबर मिलते ही बेसुध हो गईं। दूसरी घटना कृषि विभाग कार्यालय के निकट घटी।
सुलतानपुर के बेहराभारी निवासी अनिल यादव अपने परिवार के साथ अकबरपुर के गौहन्ना बाइपास के निकट निजी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को बेटी तान्या (17) को स्कूटी से उसकी सहेली के घर लेकर जा रहे थे। रात आठ बजे के करीब उपकृषि निदेशक कार्यालय के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तान्या और अनिल को गंभीर चोटें आ गईं। चालक बस लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने तान्या को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तान्या तक्षशिला एकेडमी में कक्षा 11 की छात्रा थी। मृतक की छोटी बहन आन्या (12) और मां गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबा राजाराम यादव पोती की अचानक मौत पर अचेत हो गए। तीसरा हादसा जैतपुर के पोखरा के निकट हुआ। भीखपुर कला निवासी तुलसी राजभर (49) अचलनगर बाजार गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे। विकास बिल्डिंग मैटेरियल के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
-- -- -
बाइक व स्कूटी की भिड़ंत दो की मौत
अंबेडकरनगर। बसखारी के रुद्रपुर भगाही के पास सोमवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में घायल श्रद्धा विश्वकर्मा और मिथुन के बाद मंगलवार को अमित और सरिता की भी मौत हो गई। अमित चकिया दामोदार अपनी मौसी के घर से बाइक से लौटते समय स्कूटी से भिड़ंत हो गई थी। अमित मां तिसरा देवी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। सबसे छोटे थे। मौत की खबर मिलते ही पिता कांता प्रसाद और मां कलावती देवी अचेत हो गईं।