{"_id":"57d5a1f64f1c1bbb61318df7","slug":"five-people-bitten-by-snake-one-erious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत लोरपुर गांव निवासी गुलाम (19) पुत्र मुबारक शनिवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर निवासिनी केसरादेवी (35) पत्नी सुरेश को रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरानीपुर गांव निवासी कमलेश (32) पुत्र गुड्डू रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवन निवासिनी एकता (20) पुत्री रामजीत को भी रविवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गिरंट गांव निवासी राजितराम की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया को शनिवार देर शाम घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।