फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five new tube wells will be constructed with Rs 1.90 crore

Ambedkar Nagar News: 1.90 करोड़ से पांच नए नलकूपों का होगा निर्माण

Fri, 09 May 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five new tube wells will be constructed with Rs 1.90 crore
लकूप विभाग कार्यालय का गेट।
अंबेडकरनगर। जिले की पांच विधानसभाओं में एक-एक नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। एक नलकूप के निर्माण पर 38 लाख रुपये नलकूप विभाग खर्च करेगा। नलकूप विभाग पंप हाउस और पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराएगा। इसकी बोरिंग का कार्य निर्माण खंड अयोध्या करेगी। सामान की आपूर्ति सज्जा संगठन लखनऊ के हाथों में रहेगी। बिजली विभाग विद्युतीकरण का कार्य कराएगा।
विज्ञापन

जिले की 23 लाख से अधिक आबादी निवास करती है। पांच लाख से अधिक किसान खेती करते हैं। इन खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप विभाग ने 579 नलकूप की स्थापना कराई थी। इनमें से 29 अस्थायी रूप से खराब हो गए हैं। ऐसे में नए नलकूप का निर्माण कराया जाना जरूरी हो गया है। किसानों की सिंचाई की समस्या को लेकर पांचों विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र से 38 स्थानोंं पर नलकूप निर्माण कराने का प्रस्ताव विभाग को दिया था।
विज्ञापन

अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, कटेहरी और टांडा विधानसभा में एक-एक नए नलकूप के निर्माण को मंजूरी मिली है। नलकूप विभाग ने 16 अदद नवीन राजकीय नलकूप निर्माण परियोजना के तहत शासन को नलकूप निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाकर बजट की मांग की थी, जिसके मुकाबले पांच नलकूपों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पांचोंं नलकूप निर्माण के बाद 20 हजार से अधिक किसानों की सिंचाई की राह आसान हाे जाएगी। निशुल्क सिंचाई का लाभ पाकर किसानोंं की आय भी बढ़ जाएगी। इससे किसान समृद्ध होंगे और उनकी खेती भी लहलहाएंगी। किसान नेता अमरजीत ने सभी विधायकोंं के साथ नलकूप विभाग के अधिकारियों को किसानों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए आभार जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----

250 हेक्टेयर खेत की सिंचाई होगी आसान
एक नलकूप से अधिकतम 50 हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो पाती है। ऐसे में पांच नलकूप निर्माण से 250 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई आसानी हो सकेगी।
---
550 नलकूप हैं संचालित
जिले में वर्तमान में 550 नलकूप संचालित हो रहे हैं। इनसे किसानों के 27,500 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई निशुल्क नलकूप विभाग कर रहा है। पांच नए नलकूप के निर्माण के बाद इसकी संख्या बढ़कर 555 पहुंच जाएगी।

----
वर्जन
बजट मिलते ही चालू होगा कार्य
पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नलकूप निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा।
- पुनीत चौधरी, अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed