{"_id":"659d7437e12f501433015354","slug":"five-more-farmers-signed-land-deeds-for-the-corridor-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9230-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: काॅरिडोर के लिए पांच और किसानों ने किया भूमि का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: काॅरिडोर के लिए पांच और किसानों ने किया भूमि का बैनामा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में बनने वाले औद्योगिक कॉरिडोर के लिए मंगलवार को खानजहांपुर के पांच किसानों ने अपनी 2.225 हेक्टेअर भूमि यूपीडा के पक्ष में बैनामा किया। उन्हें मुआवजे के रूप में तीन करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराई गई। कलेक्ट्रेट में इन किसानों का डीएम ने अधिकारियों के साथ स्वागत किया।
जिला प्रशासन की पहल पर बेवाना क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर के निर्माण की नींव रखी गई है। इसके लिए अब चिह्नित क्षेत्र में किसानों के भूमि को यूपीडा के पक्ष में बैनामा कराने की पहल तेज हो गई है। मंगलवार को खानजहांपुर के किसान कुलदीप, रेखा देवी, सभाजीत, महेंद्र व बाबूराम ने उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर अपनी भूमि का बैनामा यूपीडा के पक्ष में किया।
उनकी भूमि के क्षेत्रफल के अनुसार किसानों को तीन करोड़ 15 लाख रुपये की राशि बतौर मुआवजा उपलब्ध कराई गई। बाद में डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने कलेक्ट्रेट में किसानों को मिठाई खिलाने के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें कंबल भी सौंपा। डीएम ने कहा कि किसानों की यह पहल आने वाले समय में लाखों परिवारों का भविष्य उज्ज्वल करेगी। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।