{"_id":"62bc93e424fba35a346d3a9f","slug":"five-injured-one-trauma-referee-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko63741937","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी रहमान (28) बुधवार को बाइक से बेवाना जा रहा था। जब वह बेवाना बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी कोतवाली क्षेत्र की शहजादपुर निवासी छात्रा पूनम (17) साइकिल से कॉलेज जाते समय बीओबी के निकट मैजिक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी राजमंगल (52) बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी जूही (36) बुधवार को अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी अर्जुन (32) मंगलवार को बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।