फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured, one trauma referee in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five injured, one trauma referee in vehicle collision
अंबेडकरनगर। वाहनों की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी मनीष कुमार (31) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बभनगवां निवासी सभाजीत (50) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से अकबरपुर जाते समय सिझौली के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के हीड़ी पकडिय़ा निवासी फूलचंद्र (69) बुधवार देर शाम घर के निकट उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र के कटौना निवासी मीसम अली (36) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी मंजू देवी (38) बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोल टंकी के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed