फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Sun, 07 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five injured including woman in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी सत्यम कुमार (36) रविवार को सुबह बाइक से टांडा जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अरिया बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी राहुल कुमार (32) शनिवार देर शाम बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहे के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी मंगेशलता (45) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। बसखारी निवासी मोहम्मद अली (46) सुबह बाजार में सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी अंगद (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed