फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच घायल

Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five injured in vehicle collision
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी सुरेश कुमार (42) बुधवार सुबह बाइक से मालीपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह सुरहुरपुर मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के मेहरी केवटाही गांव निवासी संतोष (22) बुधवार सुबह तरबूज बेचकर बाइक से घर लौटते समय सम्हरिया के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी अरविंद कुमार (36) मंगलवार देर शाम बाइक से गोशाईगंज से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव निवासी अनूप कुमार (32) मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी सुशील कुमार (21) बुधवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed