{"_id":"58b9a3d24f1c1ba0648313e7","slug":"five-injured-in-road-accidents-two-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से पांच घायल, दो ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से पांच घायल, दो ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भगवानपट्टी गांव निवासी संग्राम (45) पुत्र बरसाती गुरुवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे गंभीर अवस्था में पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनायकपुर गांव निवासी मग्घू (50) पुत्र जोखन शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेठिया गांव निवासी विक्रांत (22) पुत्र रामनरायन शुक्रवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यरकी गांव निवासी संजू (23) पुत्र सूर्यपाल गुरुवार देर शाम अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी राजा (20) पुत्र पृथ्वीपाल शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।