फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in road accidents, one referee

सड़क हादसों में पांच घायल, एक रेफर

Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five injured in road accidents, one referee
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी मदनलाल (36) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बेवाना बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप ने उसे कुचल दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रहने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के टड़वा निवासी अनुराग (32) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय बरियावन के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी छोटू (21) साइकिल से अकबरपुर जाते समय अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया बाजार निवासी संगीता (38) बुधवार सुबह उस समय घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी रंजीत (36) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed