फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in accidents , a serious

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Mon, 28 Dec 2015 11:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के कदसहां निवासी अमित (28) पुत्र रामअचल व इसी थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी प्रदीप (32) पुत्र साधू रविवार देर शाम एक ही बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टांडा थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी दिलीप (45) पुत्र बुद्धदेव रविवार देर शाम बाइक से टांडा चौक जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र  के सकरावल मोहल्ला निवासी विकास (22) पुत्र आनंद सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय डीएम आवास के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के परसावां गांव निवासी बृजेश (32) पुत्र आद्याप्रसाद रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed