{"_id":"5e0a358d8ebc3e881f4dcc32","slug":"five-houses-targeted-by-theft-ambedkar-nagar-news-lko500444659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों से चोरों ने पार की साढ़े 7 लाख की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों से चोरों ने पार की साढ़े 7 लाख की संपत्ति
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर के फरीदपुर गांव में चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उड़ाया हजारों का सा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अफजलपुर ग्राम पंचायत के तीन पुरवों में पांच घरों से चोरों ने 80 हजार रुपये नगदी के साथ ही लगभग साढ़े सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
हांड़कंपाऊ ठंड का लाभ उठाते हुए चोरों ने एक दिन पहले शनिवार रात अफजलपुर ग्राम पंचायत के तीन अलग अलग पुरवों में पांच घरों को अपना निशाना बनाया। छत के रास्ते से घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर लगभग सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार अफजलपुर ग्राम पंचायत के फरीदपुर निवासी मेवालाल के घर में शनिवार रात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे। मेवालाल परिवार के सदस्यों के साथ जिस कमरे में सो रहे थे, उस कमरे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरों में पहुंचकर अलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये नगदी के अलावा लगभग छह लाख के आभूषण व अन्य संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर इसी मजरे के रामप्रकाश वर्मा के घर से लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति पार कर दिया। बगल स्थित लल्लन वर्मा के घर में भी घुसे, लेकिन परिवार के सदस्यों के जागने से चोर बगैर चोरी किए ही भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
चोर इसके बाद इसी ग्राम पंचायत के ताजूपुर मजरे के रामइंदल वर्मा के घर में भी छत के रास्ते से अंदर घुसे। यहां से उन्होंने करीब एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। नेवतरिया मजरे के रामबिलास के घर में भी चोर घुसे, लेकिन यहां कुछ सामान न मिलने से तोड़फोड़ कर भाग गए। चोरी की घटनाओं की जानकारी रविवार सुबह लोगों को हुई।
बाद में पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।