फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five days passed, garbage not collected in Kichochha

Ambedkar Nagar News: पांच दिन बीते, किछौछा में नहीं उठा कूड़ा

Sat, 01 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five days passed, garbage not collected in Kichochha
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में प्रशासन व कर्मचारियों के बीच तनातनी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन कर्मचारी अपने कार्य बहिष्कार से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रार्थनापत्र मिलने के बावजूद कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले अतिक्रमण कारियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने से क्यों बच रही है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीते 27 जनवरी को नगर पंचायत कर्मी पहुंचे थे। वहां विरोध व विवाद के बाद नगर पंचायतकर्मी लौट गए थे। मुकदमा दर्ज न होने के चलते उसी दिन से नगर पंचायत कार्यालय से लेकर सफाई कर्मचारी तक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी के चलते पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इतना ही नहीं परिवार रजिस्टर समेत अन्य जरूरी कार्य के जरूरतमंदों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार ने भी कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कर्मचारियों से वाद विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ लिपिक अभिषेक यादव ने आधा दर्जन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिया है।एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर ने बताया कि कर्मचारियों को नोटिस देने के बाद बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित कर्मचारियों के शिकायती पत्र पर पुलिस जांच कर रही है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद सभासद करेंगे आंदोलन

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर सभासदों के साथ बैठक बुलाई। इसमें सभासदों ने दो दिन बाद आंदोलन की राह पकड़ने के लिए हुंकार भरी। बैठक में सभासदों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देने का निर्णय लिया है। मुकदमा लिखने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed