फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five days after the murder, Gasia's body was handed over for burial

Ambedkar Nagar News: हत्या के पांच दिन बाद गासिया का शव सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 06 May 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five days after the murder, Gasia's body was handed over for burial
बुधवार को महरुआ के कसड़ा गांव ​स्थित अपने पैतृक घर पहुंचने पर पुलिस से बातचीत करता नियाज।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पति नियाज अहमद ने सऊदी अरब से लौटकर शव की सुपुर्दगी ली और पैतृक गांव कसड़ा में बच्चों की कब्र के पास ही गासिया के शव को दफन कराया। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद नियाज ने कार्रवाई पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। बच्चों की मां गासिया खातून लापता थीं। पुलिस ने गासिया को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में गासिया का भी शव मिला था, जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।
विज्ञापन

सबूतों के आधार पर मीरानपुर निवासी आमिर को पुलिस ने आरोपी बताया था। 04 मई की सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर की चार गोलियां लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बच्चों के शवों को तो सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था, लेकिन गासिया खातून का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति नियाज अहमद बुधवार सुबह करीब 08:22 बजे गांव पहुंचे। उनको देखते ही मां अमीना, भाई सलीम और मुबारक समेत दर्जनों रिश्तेदार बिलख पड़े। इसके बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचकर शव की सुपुर्दगी ली। सुबह करीब 11 बजे शव गांव पहुंचा जहां दोपहर करीब 12 बजे बच्चों की कब्र के पास ही गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद नियाज ने महरुआ थाने में सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली। नियाज के संतोष व्यक्त करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर, चार बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद अब नियाज के घर पर बृहस्पतिवार को कुरानख्वानी की जाएगी, जिसमें सभी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाएगी।
आमिर पर जताया था शक : नियाज
नियाज अहमद ने बताया कि घर के बाहर शराब पीने को लेकर पत्नी व बच्चों से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत आमिर के परिवार के लोगों से की थी। विवाद इतना बड़ा नहीं था कि ऐसी घटना को अंजाम दे दिया जाए। मुझे हत्या के बाद से ही आमिर पर शक था और इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। प्रशासन ने जो भी किया वो ठीक किया।
एहतियातन नियाज को दी गई सुरक्षा
गांव पहुंचने से पहले से ही नियाज ने सुरक्षा की मांग पुलिस अधिकारियों से की थी। बुधवार को एसपी के आदेश पर दो सुरक्षाकर्मी नियाज को उपलब्ध कराए गए, जो उसके यहां रहने तक उपलब्ध रहेंगे। बताया जा रहा है कि नियाज तीन से चार दिनों तक यहां रहेंगे। इस बीच अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ला स्थित घर भी जाएंगे।

गांव में तैनात रही पुलिस
नियाज के आने की सूचना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुबह से ही एसओ महरुआ महेंद्र सरोज भारी पुलिस बल के साथ हर गतिविधि की निगरानी करते नजर आए। गासिया खातून का शव गांव पहुंचने के बाद एसओ अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंच गए और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।
कार्रवाई से संतुष्ट हैं नियाज
गासिया खातून के शव का अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक हो गया है। नियाज को पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की जानकारी दी, जिससे वह पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं।
- प्राची सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed