फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five corona-infected people succumbed

कोरोना संक्रमित पांच लोगों ने दम तोड़ा

Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five corona-infected people succumbed
अंबेडकरनगर। एक दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर से कोरोना का कहर जिले में सामने आया। जनपद में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हो गई। इस बीच सोमवार को सामने आई जांच रिपोर्ट में 29 लोग पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2751 हो गई है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, उन इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को भी न सिर्फ कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए, बल्कि कोरोना से मौतें भी हुईं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की जहां मौत हो गई, वहीं सामने आई जांच रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर जहां 134 हो गई, वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 2751 हो गई।
विज्ञापन

इस बीच जिन क्षेत्रों में नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन इलाकोें को स्वास्थ्य कर्मियों ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित किया। साथ ही नए संक्रमितों का इलाज भी सुनिश्चित कराया गया। इस बीच सफाई कर्मियों ने भी संबंधित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया। न सिर्फ घरों को बल्कि सड़कों व घर के बाहर खड़े वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पांच कोरोना संक्रमितों की मौत तथा 29 नए मामले सामने आने की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना को जड़ से उखाड़ने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरते जाने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed