{"_id":"5dc44d9e8ebc3e5b1a54e37c","slug":"five-boxes-of-illegal-liquor-found-at-a-government-shop-ambedkar-nagar-news-lko4909908163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ठेके पर मिली पांच पेटी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ठेके पर मिली पांच पेटी अवैध शराब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के काजीपुरा स्थित देशी शराब के ठेके पर बुधवार रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच पेटी अवैध शराब बरामद करने का दावा किया। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन व ठेकेदार के विरुद्ध धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को डीएम ने उक्त देशी शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी ग्राम प्रधान रवींद्र यादव को काजीपुरा देशी शराब के ठेके का लाइसेंस मिला है। बीते दिनों शिकायत मिली कि देशी शराब के साथ ठेके पर अवैध शराब भी बेची जा रही है। इस पर बुधवार को आबकारी निरीक्षक एमपी वर्मा व अतुल कुमार राय ने टीम के साथ ठेके पर छापा मारा। छानबीन में ठेके से पांच पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
टीम ने अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में आबकारी निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर सेल्समैन बृजकिशोर व दुकान के ठेकेदार व ग्राम प्रधान रवींद्र यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक के तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, गुरुवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने उक्त देशी शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।