फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five bigha wheat crop burnt to ashes due to fire

Ambedkar Nagar News: आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 17 Apr 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five bigha wheat crop burnt to ashes due to fire
अंबेडकरनगर। आलापुर के ख्वाजेबड़ापुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के करीब अज्ञात कारण से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी फैलने लगी। ग्रामीण अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ पड़े। एक ग्रामीण ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने ट्यूबवेल व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद एक दमकल वाहन के साथ फायरकर्मी भी गए। ग्रामीणों व दमकलकर्मियों ने एक घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक राम उजागर विश्वकर्मा, फूलचंद यादव, रामकृपाल, नौरंगी यादव की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष यादव ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग देने के साथ ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed