फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First phase application started in RTE

Ambedkar Nagar News: आरटीई में शुरू हुआ पहले चरण का आवेदन

Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
First phase application started in RTE
902 स्कूलों में मिलेगा दाखिले का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। जिले के 902 विद्यालयों में आरटीई योजना के तहत शनिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजना के तहत प्रथम चरण में 18 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। सत्यापन के बाद छह मार्च को चयनित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया होगी।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आरटीई (शिक्षा का अधिकार) योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत इंग्लिश मीडियम स्कूलों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठत विद्यालयों में कक्षा आठ तक चयनित बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बच्चे का प्रवेश नर्सरी या फिर कक्षा एक में किए जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन

इस बीच योजना के तहत प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ हो गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार 902 विद्यालयों में प्रवेश करने के लिए 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो 18 फरवरी तक चलेगी। 19 फरवरी से 25 फरवरी तक सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। 26 फरवरी को लाॅटरी पद्धति से विद्यालय आवंटित होगा। इसके बाद छह मार्च को बच्चे का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण का आवेदन एक मार्च से 30 मार्च तक, तीसरे चरण का आवेदन 15 अप्रैल से आठ मार्च तक तथा चतुर्थ व अंतिम आवेदन एक जून से 20 जून तक होगा।
उधर बीएसए भोलेंद प्रताप सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत 902 विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित है। इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया पर सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed