फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First Division passed, but could not break the record

फर्स्ट डिवीजन पास, लेकिन नहीं तोड़ सके रिकॉर्ड

Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
First Division passed, but could not break the record
अंबेडकरनगर के डॉ जीके जेतली इंटर कॉलेज में मतदान के बाद खुशी का इजहार करतीं युवतियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले की पांच सीटों पर उत्साह के बीच विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में अन्य तमाम जिलों को पीछे छोड़ते हुए स्थानीय मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास तो जरूर हो गए, लेकिन अपने पिछले ही रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सके। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले के मतदाताओं ने 64.11 प्रतिशत मतदान किया था, जबकि इस बार कुल 62.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती समेत अत्यंत कड़ी सुरक्षा में हुए मतदान के बाद सभी 60 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदान भी प्रभावित हुआ, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सजगता ने हालात को समय रहते काबू में कर लिया। सूची में नाम न होने से तमाम मतदाता बिना मतदान किए ही निराश होकर बूथों से लौटते दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने इस लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। कई बूथों पर कहीं अभिकर्ताओं तो कहीं समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई। लेकिन आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। प्रेक्षक लगातार दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे। सभी पांच सीटों पर कुल 18 लाख एक हजार 444 मतदाताओं को मतदान का मौका जिला प्रशासन ने 2075 बूथों पर दिया था। इनमें 9 लाख 44 हजार 701 पुरुष, जबकि 8 लाख 56 हजार 690 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद मतपेटिकाओं को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया। यह प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। सशस्त्र सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को कड़े पहरे व वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच रखा गया है। 10 मार्च को दोनों स्थानों पर मतों की गणना कराई जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चुनाव के इस रण में अलग-अलग सीटों पर किसे जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed