फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire took away the happiness of marriage

आग ने छीन लीं शादी की खुशियां

Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fire took away the happiness of marriage
अंबेडकरनगर के हरबसपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
श्रवणक्षेत्र। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के हरवंशपुर गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग घर के साथ ही पशुशाला तक पहुंच गई। इससे वहां बंधे दो मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं घर के अंदर से सामान निकालने के दौरान एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में सबसे दुखद पहलू यह है कि 2 मई को घर में बिटिया की शादी है। इसके लिए जरूरी सामान लाकर रखा गया था, जो जो आग की भेंट चढ़ गया। इससे घर में बिखरीं खुशियों के बीच अब मातम पसरा है।
विज्ञापन

हरवंशपुर गांव निवासी सुनील राजभर के घर में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भड़की आग ने बगल स्थित पशुशाला को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इस बीच पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच घर से सामान निकालने के दौरान सुनील का बड़ा भाई रामबुझारत झुलस गया, जबकि दो मवेशी भी झुलस गए। रामबुझारत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार आग से उसे तगड़ी चपत लगी है। घर में रखा सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन

2 मई को घर में आनी है बरात
सुनील ने बताया कि उसकी बड़ी बहन राधिका की 2 मई को शादी है। शादी के लिए जरूरी सामान भी लाकर घर में रख दिया गया था। आयोजन को लेकर घर में खुशियां बिखरीं हुई थीं, लेकिन आग ने परिवारीजनों की खुशियों को एक झटके में जलाकर राख कर दिया। बताया कि घर में राशन समेत सब कुछ जल गया। कुछ समझ में नहीं आ रहा कि बहन की शादी कैसे हो। इतना कहकर सुनील फफक पड़ा। परिवारीजनों की आंखों भी में खुशियों की जगह गम के आंसू छलक रहे थे। सूचना पर जिला पंचायत प्रत्याशी राहुल सिंह ने पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed