{"_id":"6102eaaf8ebc3edd393182a7","slug":"fire-in-union-bank-due-to-short-circuit-ambedkar-nagar-news-lko589065976","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बरियावन बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक से धुआं और लपटें निकलते देख बाजार में लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से 4 कंप्यूटर, तमाम फर्नीचर, नोट गिनने वाली मशीन, इन्वर्टर, बैटरी और कागजात आदि जलकर नष्ट हो गए। आग से बैंक में लाखों रुपये की संपत्ति जल गई।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्मनपुर बाजार में यूनियन बैंक की वल्लीपुर शाखा से बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे धुआं निकलते देख बाजारवासी सन्न रह गए। उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैंककर्मियों को फोन पर जानकारी दी। बैंक के अंदर से आग की लपटें तेज होती जा रही थीं। कुछ ही देर में पहुंची दमकल टीम ने बाजारवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बैंक में आग लगने की खबर मिलते ही दिन में बरियावन शाखा का चार्ज छोड़ने वाले निवर्तमान शाखा प्रबंधक चंद्रेश्वर प्रसाद और नए शाखा प्रबंधक राहुल कुमार भी मौके पर अन्य स्टाफ के साथ पहुंच गए।
कोतवाल अमित सिंह ने आग बुझने के बाद एहतियातन पुलिसकर्मियों की तैनाती रात भर के लिए कर दी। आग से 4 कंप्यूटर, तमाम फर्नीचर, नोट गिनने वाली मशीन, इन्वर्टर, बैटरी और कागजात आदि जलकर नष्ट हो गए। आग से बैंक में लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। गुरुवार को बैंक अधिकारियों ने बैंक शाखा को संचालित करने की कोशिश शुरू कर दी। गुरुवार को पूरे दिन बैंक से कोई काम नहीं हो पाया। स्थानीय ग्राहक सेवा केंद्र के जरिये ग्राहकों को थोड़ी बहुत रकम उपलब्ध कराई गई।