{"_id":"a5e840545ca5bb09e580190ae3a7f2e8","slug":"fire-in-shop-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
उसने घर के नीचे स्थित किराने की दुकान में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग दी। गुहार पर पहुंचे इर्दगिर्द के लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय के सामने का है। बताया जाता कि गुरुवार दोपहर बाद मोहल्ला निवासी रामकुमार गुप्ता अपनी तीन वर्षीय पुत्री के नाम बैंक में जमा करने के लिए पिता रामयज्ञ से ढाई लाख रुपये मांग रहा था। पिता ने धनराशि देने से इंकार कर दिया तो वह नाराज हो गया।
विज्ञापन
रामकुमार घर के नीचे स्थित पिता के किराने की दुकान पर पहुंचा और मिट्टी का तेल छिड़ककर उ,ने दुकान में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गुहार पर इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आगजनी में लगभग डेढ़ हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। बताया जाता है कि रामकुमार को विगत दिनों एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। उसके जेल में रहने के दौरान उसकी पत्नी तीन वर्ष की पुत्री को घर में छोड़कर कहीं चली गई थी।