फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire in poltry Farm

अज्ञात कारणों से पोल्टी फार्म में लगी आग

Fri, 14 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in poltry Farm
फोटो 7, अंबेडकरनगर के आलापुर में धूधू कर जलता पोल्ट्री फार्म। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। थाना अन्तर्गत अशरफाबाद गांव के बाहर स्थित पोल्ट्री फार्म में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग की उठती लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 10 हजार से अधिक मुर्गी के बच्चों की आग से झुलसकर मौत हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और जरूरी जानकारी प्राप्त की। आग के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशरफाबाद निवासी राजेश सिंह का गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह साफ सफाई व मुर्गी के बच्चों को दाना पानी देने का कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर भगदड़ गई। वहां कार्य कर रहे कर्मचारी गुहार मचाते हुए बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। चीख पुकार सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आग तेजी से चारों तरफ फैलने लगी थी। ग्रामीणों ने मुर्गी के बच्चों को बचाने के लिए आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि आग तेजी से रौद्र रूप अपना चुकी थी।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर आलापुर से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक समूचा फार्म हाउस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग में 10 हजार से अधिक मुर्गी के बच्चों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार लगभग 5 लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आग कैस लगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। बाद में एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज व थानाध्यक्ष जहांगीरगंज विवेक वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की और सभी संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed