{"_id":"6abfe7ce45bf510326064bdf","slug":"fir-registered-against-three-including-the-branch-manager-for-fraud-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166152-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। न्यायालय के आदेश पर स्टेट बैंक बसखारी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। मकोईया निवासी राम अजोर ने वर्ष 2024 में पशुपालन एवं दुग्ध व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये का ऋण लिया था।
आरोप है कि एजेंट सर्वेश पांडेय और कृष्ण कुमार दुबे उर्फ सोनी ने उन्हें ऋण स्वीकृत कराने में मदद की। बैंक मैनेजर ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। उनके बैंक खाते में 3 लाख 50 हजार रुपये की पहली रकम भेजी गई।
आरोप है कि बैंक ने दबाव बनाकर 1 लाख रुपये का चेक ले लिया। बाद में 60 हजार रुपये का एक और चेक दिया गया। शेष राशि राम अजोर को वापस नहीं की गई। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। 19 सितंबर को कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जांच की जा रही है और बैंक मैनेजर का नाम शामिल किया जाएगा। (संवाद)